Advertisement
sunlight news

कोरोना वायरस की वजह से होली मिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे प्रधानमंत्री

देश

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस साल होली समारोह से दूर रहने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि वह इस साल किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के प्रसार से बचने के लिए सामूहिक समारोहों को कम करने की सलाह दी है। मोदी ने कहा कि इसीलिए उन्होंने इस साल किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि चीन में कोरोना वायरस की वजह से भारी संख्या में लोगों की मौत हुई है। यह बीमारी चीन से शुरू होकर धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी फैली है। भारत में भी कोरोना वायरस से बचने के इंतजाम किए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने उड्डयन महानिदेशालय के निदेशक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक और दूसरे विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर इस वायरस की रोकथाम के इंतजाम पर चर्चा की है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari