Advertisement

श्री श्याम प्रचार मण्डल (बालीगंज) की निशान शोभायात्रा 6 मार्च को

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। आगामी 6 मार्च को श्री श्याम प्रचार मण्डल (बालीगंज) की ओर से निशान शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। यह निशान यात्रा रात्रि 10 बजे बालीगंज से घुसड़ी धाम के लिए रवाना होगी।

Advertisement

निशान यात्रा के पहले गड़ियाहाट पेंटालून के निकट सिंधी पैलेस में संध्या पांच बजे से कीर्तन का भी आयोजन किया गया है जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। कीर्तन के पश्चात सभी निशान यात्रियों द्वारा निशान पूजन किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष केशवराम अग्रवाल ने बताया कि पिछले ग्यारह वर्षों से अनवरत इसका आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। इस वर्ष इस शोभायात्रा में लगभग एक हजार निशान यात्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। सभी श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ प्रातः 4 बजे तक घुसड़ी धाम पहुंचेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari