AIIMS के निदेशक डॉ.गुलेरिया का बड़ा बयान, उम्मीद है कि कोराना टीका लगाने की इजाजत अगले महीने तक मिल जाएगी

देश

कोरोना के टीके को लेकर AIIMS के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने बड़ी बात कही है। डॉक्टर गुलेरिया ने गुरुवार को कहा कि भारत में बन रहे कोरोना के टीके अपनी परीक्षण के अंतिम दौर में हैं और ये टीके सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में या अगले महीने की शुरुआत में ये टीके लोगों को लगाने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

Advertisement

 

एम्म के निदेशक ने कहा कि इन टीकों पर अब तक जो डाटा उपलब्ध हैं वे काफी सकारात्मक हैं और जिन लोगों पर इन टीकों का परीक्षण किया गया है उनमें कोई प्रतिकूल असर नहीं पाया गया है।  AIIMS के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा, ‘भारत में हमारे पास कोरोना के ऐसे टीके हैं जो अपनी ट्रायल के अंतिम दौर में हैं। हमें उम्मीद है कि इस महीने के आखिरी में अथवा अगले महीने की शुरुआत में हमें भारतीय नियामकीय संस्थाओं से आपात अनुमति मिल जाएगी और इसके बाद हम लोगों को टीका लगाना शुरू करेंगे।’

 

 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari