sunlight news

कोरोना वायरस – कोलकाता में एक और संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में पूर्व मेदिनीपुर के एक युवक को कोलकाता के बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बुधवार सुबह भर्ती हुए युवक को आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। राज्य में इस वायरस के सात संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं। इसके पहले 6 लोगों को इसी बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती किया गया था हालांकि तीन लोगों को बुधवार सुबह रिलीज किया गया है लेकिन उन्हें घर पर भी आइसोलेशन में रखने का निर्देश चिकित्सकों ने दिया है।

10 दिनों तक वह घर में अलग कमरे में कैद रहेंगे। डॉक्टर रोज उनकी हालत की खोज खबर लेंगे। बाकी चार लोगों को बेलेघाटा आईडी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। सोमवार को भुवनेश्वर का एक युवक भी इस अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंगलवार को तारकेश्वर के एक युवक और एक नाविक को भर्ती किया गया था। इनके रक्त के नमूने को जांच के लिए भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि चीन में इस वायरस की वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

Share from here