भाजपा लीगल सेल का सीएए के समर्थन में पोस्टकार्ड अभियान

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल सीएमएम कोर्ट द्वारा नागरिकता अधिनियम कानून के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैंकशाल कोर्ट परिसर में के अंदर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिख कर अपना समर्थन दिया। सभी ने सीएए के समर्थन में नारे लगाते हुए कोर्ट से जीपीओ तक एक पदयात्रा भी निकाली।

लीगल सेल के संयोजक पारस नाथ यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने कानून के समर्थन में अपनी बात रखते हुए इस कानून की विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान रंजीत मूंधड़ा, दीपक गुप्ता, संदीप सिंह, चंचल जाना, विश्वजीत प्रामाणिक, अमित अधिकारी, देबांक दास सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

Share from here