Advertisement

गौ तस्करी मामले में विनय मिश्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

बंगाल
तृणमूल नेता विनय‌ मिश्रा के खिलाफ सीबीआई की अपील पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया‌ है। सीबीआई पिछले एक महीने से उसकी तलाश कर रही है।
सीबीआई ने उन्हें पेश होने के लिए एक से अधिक बार नोटिस भेजे हैं। इसबार उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत ने मिश्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। विनय की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 
सीबीआई सूत्रों के अनुसार, पशु तस्करी की जांच में सहयोग करने के लिए विनय मिश्रा को तीन बार नोटिस भेजा जा चुका है लेकिन वह नहीं आया।
जांचकर्ताओं का कहना है कि मिश्रा फोन पर उपलब्ध नहीं है। परिवार के सदस्य भी उनका ठिकाना नहीं दे रहे हैं। इससे पहले, अदालत ने कोयला तस्करी मामले में अनूप मांझी उर्फ ​​लाला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari