दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का एलान किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर शुक्रवार रात से रविवार रात तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम रहेगा। प्राइवेट ऑफिस में 50% वर्क फ्रॉम होम रहेगा।
