Cyclone Akwan – चक्रवात ‘अकवान’ तट से टकरा गया है। टकराने से पहले चक्रवात कुछ कमजोर हो गया है।
Cyclone Akwan
हालांकि कोलकाता और आसपास के जिलों में खराब मौसम का खतरा अभी भी बना हुआ है। पूरे राज्य में मौसम के खराब रहने की आशंका है।
मौसम विभाग ने कोलकाता, हावड़ा, हुगली आदि जिलों के लिए आज दिन भर बारिश की चेतावनी जारी की है। बीच बीच मे बारिश तेज हो सकती है।
अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश होती रहेगी।
अगले 12 घंटों में कोलकाता में 7 से 11 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान जताया है। तटीय जिलों में न केवल बारिश, बल्कि तेज हवाओं के चलने की संभावना है।
नदियों और समुद्र में उथल-पुथल को देखते हुए, मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है। बक्खाली और गंगासागर जैसे पर्यटन स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, और समुद्र में नहाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
समुद्र तटों पर सिविल डिफेंस के जवानों को तैनात किया गया है और लाउडस्पीकर के जरिए पर्यटकों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है।
