West Bengal – बंगाल में सड़क विकास और एक नए पुल के लिए केंद्र ने किए 1,055 करोड़ रुपये आवंटित

बंगाल दिल्ली

West Bengal – पश्चिम बंगाल को सड़कों और पुलों के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी धनराशि मिली है।

West Bengal

ये धन राशि करीब 1055 करोड़ रुपए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा की।

West Bengal – बताया गया कि CRIF के तहत, पश्चिम बंगाल में सड़क विकास की तीन परियोजनाओं के लिए 679.55 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

साथ ही, CRIF की ‘सेतु बंधन’ योजना के तहत हुगली जिले में द्वारकेश्वर नदी पर एक नया पुल बनाने के लिए 375.78 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

इन चार परियोजनाओं के लिए कुल 1,055.33 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़क संपर्क (कनेक्टिविटी) में काफी सुधार आएगा।

नया पुल नदी के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों के लिए आवागमन को आसान बना देगा। केंद्र सरकार के अनुसार, इन परियोजनाओं के पूरा होने से अलग-अलग क्षेत्रों के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा।

इसके अलावा, बेहतर सड़क संपर्क से माल ढुलाई आसान हो जाएगी, जिससे व्यापार और पर्यटन के अवसर बढ़ सकते हैं।

Share from here