Advertisement
breaking news

Cyclone Remal ने ली एक और जान, घर पर गिरा पेड़, 80 वर्षीय वृद्धा की हुई मौत

बंगाल

Cyclone Remal के कारण एक और वृद्ध महिला को जान गंवानी पड़ी। सोमवार की सुबह तेज बारिश के साथ हवा के झोंके से पेड़ वृद्धा के घर में गिर गया। घर गिरने से 80 साल की रेणुका मंडल की मौत हो गई।

Advertisement

Cyclone Remal

घटना नामखाना के मौसुनी द्वीप की है। आज सुबह वृद्धा घर के बगल में टिन की छत वाली मिट्टी की रसोई में बैठी थी। उसी समय अचानक पास का एक पेड़ टूटकर रसोई पर गिर गया। इसके बाद रसोई का छज्जा ढह गया।

परिवार वालों ने तुरंत वृद्धा को वहां से निकाला और स्थानीय अस्पताल ले गए। लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।

उल्लेखनीय है कि कल कोलकाता के एंटाली में भी एक युवक की मकान का हिस्सा गिरने से मौत हो गई थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari