Advertisement
breaking news

Local Train – लिलुआ में पटरी से उतरी खाली लोकल, हावड़ा मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित

बंगाल

Local Train – लिलुआ में खाली लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई है। जिसके कारण हावड़ा मेन लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित हो गई है। डाउन लाइन पर भी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया।

Advertisement

Local Train

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह करीब 7:00 बजे एक खाली लोकल ट्रेन शेवराफुली स्टेशन से हावड़ा आ रही थी। अचानक यह पटरी से उतर गई।

पटरी से उतरी ट्रेन के कारण शेष ट्रेन परिचालन बाधित हो गया। हालांकि रेलवे के उच्च पदस्थ इंजीनियरों ने तुरंत इसे हटाने का काम शुरू कर दिया है।

रेलवे के मुताबिक, एक ‘एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन’ पहले ही घटनास्थल पर जा चुकी है। रेलवे अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि स्थिति को शीघ्र सामान्य करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

इस संदर्भ में पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा, ”सेवा सामान्य करने का काम तेजी से चल रहा है।

लोकल ट्रेन किस कारण से पटरी से उतरी इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा हमेशा प्राथमिकता रही है। इसके लिए जो भी जरूरी होगा हम करेंगे।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari