Advertisement
pm modi meeting with education minister

चक्रवात तौकते के लिए पीएम मोदी आज करेंगे समीक्षा बैठक

देश

चक्रवात तौकते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तैयारियों की समीक्षा के लिए आज बैठक करेंगे। इस बैठक में सरकार और एनडीएमए के शीर्ष अधिकारी हिस्सा लेंगे।रविवार तक एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान के सामने आने की संभावना है और अगले चार दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के तटों से टकराने की संभावना है।

Advertisement

 

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर बनने वाला एक चक्रवात देश के तटवर्ती राज्‍यों में खासा नुकसान पहुंचा सकता है।

 

175 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान

 

मौसम विभाग ने कहा है कि इसकी पूरी संभावना है कि ‘तौकते’ नाम का यह तूफान ‘बेहद भीषण चक्रवाती तूफान’ में बदल सकता है। 150-160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है जो 175 kmph तक जा सकती हैं। पश्चिम तट से लगे कई हिस्‍सों में यह तूफान खासी परेशानी का सबब बन सकता है। 

मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार तक यह बेहद ताकतवर चक्रवाती तूफान के रूप में बदल सकता है। इसके गुजरात, महाराष्‍ट्र, केरल जैसे तटीय इलाकों से टकराने की संभावना है। चक्रवात की संभावना को देखते हुए गुजरात और केरल के कई जिलों की खातिर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा महाराष्‍ट्र के मुंबई और ठाणे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari