यास चक्रवात – हर पल की जानकारी के लिए 30 घंटे तक सचिवालय में रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चक्रवात यास के मद्देनजर हर पल की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य सचिवालय नवान्न में 30 घंटे तक रहीं। अब मुख्यमंत्री शुक्रवार से चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा करने की तैयारी कर रही हैं।     
बुधवार को आए चक्रवात से प्रभावित इलाकों के बारे में हर पल की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य सचिवालय में बने कंट्रोल रूम में मंगलवार को पहुंच गई थीं। उनके साथ मुख्य सचिव अलापन बनर्जी रुके रहे। बुधवार को चक्रवाती तूफान के थमने के बाद ममता बुधवार शाम लगभग साढ़े चार बजे राज्य सचिवालय से अपने घर के लिए रवाना हुईं। 
राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 28 मई को हवाई मार्ग से चक्रवात प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने का फैसला किया है। वह उत्तर 24 परगना संदेशखली, धामाखाली के विस्तृत इलाके का दौरा करेंगी और हिंगलगंज में समीक्षा बैठक करेंगी।
समीक्षा बैठक के बाद हवाई मार्ग से दक्षिण 24 परगना के सागर जाएंगी। उसी दिन वह हवाई मार्ग से पूर्वी मेदिनीपुर का सर्वेक्षण करेंगी और दीघा जाएंगी। वहां 29 मई को समीक्षा बैठक करेंगी।
मुख्य सचिव के अनुसार चक्रवाती तूफान यास से दक्षिण 24 परगना के 12 नगरपालिका इलाके, मेदिनीपुर के पांच नगरपालिका इलाकाें में भारी नुकसान हुआ है। इलाके के 10 हजार 600 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। चक्रवात के बाद शहरी विकास मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी दोनों जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की है।
Share from here