DA – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के कर्मचारियों, पेंशनरों और शिक्षण संस्थानों के स्टाफ के लिए बड़ी घोषणा की है।
DA
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि राज्य सरकार ने अपने वादे के अनुसार ROPA-2009 के तहत डीए (महंगाई भत्ता) एरियर देने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारी और पेंशनर, साथ ही शिक्षण संस्थानों के लाखों शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी, तथा पंचायत, नगरपालिका और अन्य स्थानीय निकायों जैसे अनुदान प्राप्त संस्थानों के कर्मचारी और पेंशनर मार्च 2026 से बकाया डीए प्राप्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में भुगतान की प्रक्रिया और नियमों को लेकर राज्य के वित्त विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है और उसी के अनुसार किस्तों में एरियर का भुगतान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि उनकी “मा-माटी-मानुष” सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों से किया गया वादा पूरा किया है। सरकार का उद्देश्य राज्य के कर्मचारियों और शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोगों को उनका बकाया लाभ उपलब्ध कराना है।
