Advertisement

दान से होती है धन की शुद्धि – भागवताचार्य नारायण वशिष्ठ

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। श्रीकृष्ण योग ट्रस्ट और कोलकाता पुष्करणा समाज द्वारा सत्संग भवन में आयोजित भागवत एवं योग के संयुक्त आयोजन के पंचम दिवस नंदोत्सव मनाया गया।

Advertisement

भागवताचार्य नारायण शर्मा (वशिष्ठ) ने नंदोत्सव के समय नन्द बाबा द्वारा किये गए दान का व्यख्यान करते हुए बताया कि दान अवश्य करना चाहिए। दान करने से धन की शुद्धि होती है।

दान के महत्त्व और कब दान किया हुआ श्रेष्ठ माना जाता है, यह बताते हुए भागवताचार्य ने कहा कि शास्त्र में कहीं भी यह नहीं लिखा की संग्रह करना ठीक है। मन में हमेशा त्याग की भावना होनी चाहिए।

आयोजन के पांचवे दिन ललिता जोशी, राजकुमार व्यास(काकू), पार्षद विनय सिंह, शशांक ओझा, दिनेश ककरानिया आदि विशिष्ट जनों ने भी कथा का श्रवण किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari