Advertisement
breaking news

Darjeeling Congress Candidate – कांग्रेस ने दार्जिलिंग के लिए किया उम्मीदवार का एलान

बंगाल

Darjeeling Congress Candidate – बीजेपी के गढ़ दार्जिलिंग में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा है। मुनीश तमांग को दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement

Darjeeling Congress Candidate

मंगलवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने आंध्र, बिहार, ओडिशा और बंगाल की कुल 17 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें बंगाल की सिर्फ एक सीट दार्जिलिंग पर उम्मीदवार का एलान हुआ।

मुनीश तमांग पहाड़ों में सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक हस्तियों में से एक हैं। अजय एडवर्ड के साथ उनके काफी समय से अच्छे रिश्ते हैं।

पिछले हफ्ते, मुनीश को अजय एडवर्ड के साथ औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल किया गया था। गौरतलब है कि 2009 से दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है।

बीजेपी ने निवर्तमान सांसद राजू बिस्त को उम्मीदवार बनाया है। उनके खिलाफ कार्शियांग के बीजेपी विधायक विष्णुप्रसाद शर्मा ने निर्दलीय अपना नामांकन दाखिल किया है।

राजू बीस्ट का सामना कांग्रेस टीएमसी के अलावा भाजपा के विधायक से भी है जो निर्दलीय मैदान में है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari