breaking news

EC transfers DC South West (Behala) division – चुनाव आयोग ने किया दक्षिण पश्चिम (बेहाला) डिवीजन के डीसी का तबादला

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

EC transfers DC South West (Behala) division – कोलकाता पुलिस डीसी (दक्षिण-पश्चिम) सौम्या रॉय को चुनावी प्रक्रिया से हटा दिया गया है।

EC transfers DC South West (Behala) division

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने यही कदम उठाया है। मंगलवार को आयोग ने उन्हें पद से हटाने की सूचना दी।

आयोग की ओर से राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर सौम्या को पद से हटाने की जानकारी दी गयी है।

इसमें कहा गया कि आईपीएस सौम्या को तुरंत कोलकाता पुलिस के दक्षिण-पश्चिम डिवीजन (बेहाला) के डीसी पद से हटाकर गैर-चुनावी प्रक्रिया पद पर रखा जाना चाहिए।

जिस पद पर उनका तबादला किया जाएगा, उसका चुनाव प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि वे सोनारपुर दक्षिण की तृणमूल विधायक लवली मैत्रा के पति हैं।

Share from here