Advertisement
darjeeling raju bishta nomination

Darjeeling से भाजपा उम्मीदवार राजू बिष्ट ने दाखिल किया नामांकन, बिमल गुरुंग रहे साथ

बंगाल

Darjeeling से भाजपा उम्मीदवार राजू बिष्ट ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया।

Advertisement

Darjeeling

राजू बिष्ट के नामांकन जमा करने से पहले एक मेगा रैली का आयोजन किया गया। बिमल गुरुंग ने राजू बिष्ट को अपना समर्थन दिया।

बिमल गुरुंग पहाड़ राजनीति के सबसे चर्चित और अहम चेहरों में से एक हैं। बिमल गुरुंग बीजेपी के लिए कितना फायदेमंद साबित होने वाला है, ये चुनाव के नतीजे आने के बाद ही समझ आएगा।

भाजपा के कार्शियांग विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा ने राजू बिष्ट के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई बीजेपी से नहीं, बल्कि राजू बिष्ट से है। दूसरी ओर, पहाड़ो में एक और क्षेत्रीय पार्टी हमरो कांग्रेस खेमे का समर्थन कर रही है।

हमरो नेता अजय एडवर्ड ने कुछ दिन पहले दिल्ली का दौरा किया था। तभी अजय के करीबी मुनीष तमांग कांग्रेस में शामिल हो गये और कांग्रेस खेमे ने दार्जिलिंग से उम्मीदवार खड़ा कर दिया।

वहीं, गोपाल लामा फिर से तृणमूल के टिकट पर उम्मीदवार हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari