Advertisement
Mahua Moitra moves Supreme Court

Mahua Moitra की माँ का संदेश -अगर वे तुम्हें गिरफ्तार करेंगे तो …..’ महुआ ने माँ को बताया शेरनी

बंगाल

Mahua Moitra – कृष्ण्नगर से तृणमूल उम्मीदवार महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमे उन्होंने अपनी माँ को शेरनी बताया है।

Advertisement

Mahua Moitra

Mahua Moitra ने जो स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, उसमें ‘मम्मी मोबाइल एयरटेल’ के नाम से ‘सेव’ नंबर से मेसेज आया हुआ है।

अंग्रेजी में लिखे संदेश में लिखा है, ”आप मेरे नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार करें। अगर वे आपको गिरफ्तार करते हैं, तो मैं नामांकन कर दूंगी।”

स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए महुआ ने लिखा, ”बीजेपी की ईडी, सीबीआई के दैनिक प्रेम उत्सव पर मेरी मां की प्रतिक्रिया। यू रॉक मम्मी। असली शेरनी।”

उल्लेखनीय है कि ईडी ने कृष्णनगर से तृणमूल उम्मीदवार महुआ मैत्रा के खिलाफ धन शोधन रोधी अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है।

ईडी ने पिछले हफ्ते महुआ को दिल्ली बुलाया था लेकिन महुआ ने कहा कि वह चुनाव से पहले अपनी सीट कृष्णानगर में ही रहेंगे फिलहाल वह वोटों के लिए प्रचार में व्यस्त हैं।

इस बीच, केंद्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को महुआ और उनके परिचित दुबई के कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को नया समन जारी किया।

इससे पहले आज सुबह महुआ ने चुटकी ली और भाजपा के लिए लिखा की – ‘खुले हैं बीजेपी के द्वार, जाओ नहीं तो अब के बार तिहाड़’। यानी बीजेपी का दरवाजा खुला है। इस बार चले आओ. नहीं तो पता तिहाड़ (जेल) होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari