Advertisement

Darjeeling – सिटोंग होमस्टे अग्निकांड मामला: मालिक, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

बंगाल

Darjeeling – दार्जिलिंग पहाड़ियों के सिटोंग इलाके के एक होमस्टे में बारबेक्यू के दौरान लगी भीषण आग में एक नवविवाहिता के गंभीर रूप से झुलसने की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

Advertisement

Darjeeling

लापरवाही और आगजनी के आरोप में दार्जिलिंग जिला पुलिस ने होमस्टे के मालिक, मैनेजर और कर्मचारी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए चारों में 18 वर्षीय कर्मचारी नसीरुद्दीन, होमस्टे मैनेजर दीपें लामा, मालिक पवन कुमार अग्रवाल और निहाल आर्यन शामिल हैं।

Darjeeling – पुलिस जांच में यह आरोप सामने आया है कि बारबेक्यू करते समय नसीरुद्दीन ने कथित तौर पर आग में तेल या कोई अन्य अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया था, जिसकी वजह से आग अचानक भड़क गई और यह बड़ा हादसा हो गया।

गिरफ्तारी के बाद शनिवार को चारों आरोपियों को कर्सियांग के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।

जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने पांच दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने चारों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

Darjeeling – पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108, 118(2), 3(5) और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसमें गंभीर चोट पहुंचाने और जीवन को खतरे में डालने जैसे कड़े प्रावधान भी शामिल हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।

गौरतलब है कि पिछले 13 सितंबर की रात उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा का एक नवदंपति हनीमून मनाने सितोंग के होमस्टे में गया था।

वहां रात के समय बारबेक्यू का लुत्फ उठाते वक्त हुई इस दर्दनाक दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। वर्तमान में उनका इलाज सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में चल रहा है।

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवती का शरीर लगभग 55 प्रतिशत तक जल चुका है।

Darjeeling – इस घटना के बाद पहाड़ों के होमस्टे में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari