Advertisement
breaking news

DCP Shantanu Sinha – डीसीपी शांतनु सिन्हा हुए ईडी के सामने पेश

कोलकाता

DCP Shantanu Sinha – बार-बार समन जारी करने, लुकआउट नोटिस जारी करने के बाद आखिरकार, कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास ED दफ़्तर में पेश हुए हैं।

Advertisement

DCP Shantanu Sinha

फ़िलहाल जांचकर्ता उनसे पूछताछ कर रहे हैं। जांचकर्ताओं ने पाया है कि शांतनु सिन्हा का संबंध सोना पप्पू से हैं जिसका कसबा में आतंक था।

DCP शांतनु पर आरोप है कि वह सोना पप्पू से जुड़े कई अपराधों में शामिल हैं, जिनमें ज़मीन पर कब्ज़ा करना और रंगदारी वसूलना शामिल है।

गौरतलब है कि चुनावों से ठीक पहले, अधिकारियों ने बालीगंज स्थित DCP शांतनु के घर पर छापा मारा था। इसके बाद शांतनु सिन्हा को समन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने पेश होने से बचने के लिए अपनी सरकारी ड्यूटी का हवाला दिया।

इसके बाद, केंद्रीय जांच एजेंसी ने DCP के ख़िलाफ़ एक लुकआउट नोटिस जारी किया। आखिरकार, गुरुवार को DCP शांतनु ED दफ़्तर पहुंचे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari