West Bengal HS Result 2026 - उच्च माध्यमिक परीक्षा के नतीजे जारी, 64 छात्रों ने टॉप 10 में बनाई जगह

West Bengal HS Result 2026 – उच्च माध्यमिक परीक्षा के नतीजे जारी, 64 छात्रों ने टॉप 10 में बनाई जगह

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

West Bengal HS Result 2026 – पश्चिम बंगाल बोर्ड के उच्च माध्यमिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

West Bengal HS Result 2026

उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद के अध्यक्ष पार्थ कर्मकार ने आज सुबह 10:30 बजे आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन नतीजों की घोषणा की।

परीक्षा समाप्त होने के 76 दिन बाद ये नतीजे घोषित किए गए। इस साल, पास होने की दर 91.23 प्रतिशत रही। पास होने की दर के मामले में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

सबसे ज़्यादा पास होने की दर पूर्वी मेदिनीपुर ज़िले में दर्ज की गई। मेरिट लिस्ट में कुल 64 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है; इनमें से 56 लड़के और 8 लड़कियां हैं।

West Bengal HS Result 2026 – मेरिट लिस्ट में अकेले दक्षिण 24 परगना ज़िले के 19 छात्र शामिल हैं, जबकि 17 उम्मीदवार पुरुलिया से हैं। अदृत पाल ने पहला स्थान हासिल किया है। नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन के छात्र है उन्होंने 496 अंक प्राप्त किए।

दूसरे स्थान पर तीन उम्मीदवार संयुक्त रूप से रहे। जिष्णु कुंडू 495 रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ पुरुलिया, ऋतब्रत नाथ 495 नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन दक्षिण 24 परगना, ऐतिहया पांचाल 495 नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन दक्षिण 24 परगना

तृतीय स्थान पर देबप्रिया माझी 494 रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ पुरुलिया, तन्मय मंडल 494 रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ पुरुलिया, सौम्या रॉय 494 नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन दक्षिण 24 परगना, शुभायन मंडल 494,

प्रीतम बल्लभ 494 रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ पुरुलिया, चतुर्थ स्थान पर अरित्र कुमार चक्रवर्ती, गोलम फ़ैज़ल, अर्काद्युति धार, चंद्रचूर सेन रहे।

Share from here