कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान रायगंज लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा सांसद और माकपा के उम्मीदवार मोहम्मद सलीम पर हमले की रिपोर्ट चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से मांगी है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब ने जिलाधिकारी से पूछा है कि आखिर कैसे मोहम्मद सलीम पर हमला हुआ? उस वक्त सुरक्षाकर्मी कहां थे? हमला किसने किया और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? इसी के साथ उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा गया है
। उल्लेखनीय है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं के जानलेवा हमले की वजह से मोहम्मद सलीम को एक मतदान केंद्र में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। उनकी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ हुई। जान बचाने के लिए उनका ड्राइवर भी गाड़ी लेकर वहां से भागने को मजबूर हो गया।
