Advertisement

चुनाव से पहले केजरीवाल का हिंदुत्व दांव – रुपए पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगाने की मांग

दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों के ठीक पहले हिंदुत्व का कार्ड खेल दिया है। आज सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने पीएम मोदी से देश के करेंसी नोट पर महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इससे देश की गिरती इकोनॉमी को संभलने में मदद मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि नोटों पर लक्ष्मी गणेश की फोटो लगाने से देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ गांधी जी की फोटो है उससे छेड़छाड़ न हो दूसरी ओर लक्ष्मी गणेश की फ़ोटो लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब इंडोनेशिया यह कर सकता है तो हम क्यों नही कर सकते। इसके लिए वह केंद्र सरकार को एक पत्र लिखने जा रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari