Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस का अध्यक्ष पद, बोले – देश के संविधान की रक्षा के लिए हमको लड़ना होगा

दिल्ली देश

कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिल गया है। हाल ही में संपन्न हुए अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के अध्यक्ष चुने गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की कमान संभाल ली है। मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के लिए कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही कई दिग्गज मौजूद रहे।

Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे को औपचारिक रूप से कांग्रेस की कमान सौंपने के बाद सोनिया गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों की चर्चा की और नए अध्यक्ष को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने से राहत महसूस कर रही हूं। सोनिया गांधी ने अपने सहयोग और समर्थन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बाबा साहेब डा. अंबेडकर ने इस देश के संविधान के निर्माण के लिए योगदान दिया है, इस देश के संविधान की रक्षा के लिए हमको लड़ना होगा। जिस महान राजनीतिक दल का नेतृत्व महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाषचंद्र बोस ल, सरदार बल्लभभाई पटेल, मौलाना आजाद , बाबू जगजीवन राम, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने किया हो, उस जिम्मेदारी को संभालना मेरे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari