breaking news

Delhi On High Alert – दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, संदिग्ध गतिविधियों…

देश

Delhi On High Alert  – भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में भाजपा ऑफिस और उसके आस-पास की सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Delhi On High Alert

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमले के अलर्ट के बाद भारतीय एजेंसियों को आत्मघाती हमलों, कार ब्लास्ट, फायरिंग या IED हमले का शक है।

फिलहाल किसी भी खतरे को टालने और निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बैरिकेडिंग और वाहनों की रैंडम चेकिंग की जा रही है।

Share from here