Advertisement
breaking news

Tamil Nadu – तमिलनाडु में सस्पेंस खत्म, कल टीवीके चीफ विजय का शपथ ग्रहण

अन्य

Tamil Nadu – तमिलनाडु में विजय ने आज शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए 120 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा।

Advertisement

Tamil Nadu

बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। TVK चीफ विजय कल यानी रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा। 4 मई को आए चुनाव परिणाम में विजय की पार्टी को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली थीं।

लेकिन यह बहुमत के आंकड़े से 10 कम थी। TVK को कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों का समर्थन 8 मई तक मिल चुका था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari