महाराष्ट्र सियासी संकट को लेकर हलचल तेज हो गई है। शिंदे गुट गुवाहाटी में दोपहर 1 बजे मीटिंग करेगा। दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस मुंबई से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। यह भी कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे भी मीटिंग के बाद दिल्ली रवाना हो सकते हैं। यानी दिल्ली में देवेंद्र फडणवीस और शिंदे के बीच बड़ी मीटिंग हो सकती है।
