breaking news

Dharmendra Pradhan – छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहें हैं राहुल गांधी – धर्मेंद्र प्रधान

देश

Dharmendra Pradhan – नीट परीक्षा विवाद और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं में धरना दिया था।

Dharmendra Pradhan

इसपर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने तीखा हमला बोला है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संसद के मॉनसून सत्र में हंगामा खड़ा करने के लिए छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा -विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस संसद के मॉनसून सत्र के दौरान हंगामा करने के लिए छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे हैं।

इन्होंने प्रधानमंत्री के आवास के बाहर धरना देने का फैसला किया, जिससे आम जनता को परेशानी हुई और सुरक्षा के तय नियमों की अनदेखी की गई।

सरकार द्वारा विस्तृत चर्चा के लिए तैयार होने की बात कहने के बाद भी, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक बहस के बजाय राजनीतिक तमाशा खड़ा करना चुना।

Dharmendra Pradhan ने आगे लिखा – उनका मकसद कभी भी छात्रों के लिए समाधान खोजना नहीं था, बल्कि राजनीतिक सुर्खियां बटोरने के लिए हंगामा करना था।

राहुल गांधी के लिए यह मामला छात्रों का नहीं है। यह मामला टकराव पैदा करने का है, जबकि चर्चा के लिए हर सही रास्ता खुला हुआ है।

हमारी सरकार सदन में NEET पर चर्चा करने और युवाओं की हर जायज चिंता का समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भारत के छात्र राजनीतिक अभियान में मोहरे की तरह इस्तेमाल किए जाने के बजाय बेहतर व्यवहार के हकदार हैं।

वे अराजकता के बजाय निश्चितता, नारों के बजाय समाधान और हंगामे के बजाय जिम्मेदारी के हकदार हैं।

उन्होंने लिखा – हम छात्रों के प्रति केवल आक्रोश दिखाने से कहीं अधिक के लिए जिम्मेदार हैं। हम उन्हें जवाब, सुधार और जवाबदेही देने के लिए जिम्मेदार हैं।

Share from here