Madan Mitra – एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने निगम भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा को समन भेजा है।
Madan Mitra
प्रवर्तन निदेशालय सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अगले हफ़्ते केंद्रीय जांच एजेंसी के ऑफ़िस में पेश होने के लिए कहा गया है।
इससे पहले, ED ने इसी मामले में टीएमसी विधायक मदन मित्रा की पत्नी और बेटे को भी पहले समन भेजा था।
माना जा रहा है कि जांच के दौरान सामने आई अलग-अलग जानकारियों के आधार पर उनसे पूछताछ की जा सकती है। हालांकि, इस मामले पर मदन मित्रा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Share from here
