Advertisement

श्री कृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा वर्चुअल ध्यान सत्र का आयोजन

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। श्री कृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा वर्चुअल ध्यान सत्र का आयोजन फेसबुक लाइव के माध्यम से किया गया। इस कठिन दौर में ट्रस्ट इन सत्रों के द्वारा लोगो को घर के आराम में सुरक्षित रख कर ध्यान का लाभ पहुचा कर जन जन की सेवा करने का प्रयास कर रहा हैं।

Advertisement

 

योगाचार्य राजेश व्यास ने बताया कि हम परिस्थितियों को बेशक न बदल पाएं लेकिन अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन ला कर इसके दुष्परिणाम को सीमित कर सकते हैं। ध्यान के अभ्यास से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा किया जा सकता है।

 

ध्यान के अभ्यास से श्वासों की गति में कमी आती है और शरीर कम ऑक्सीजन का उपयोग करता है। एड्रीनलीन का स्राव रुक जाने से शरीर मे सकारात्मक लाभ मिलते है। उच्च रक्तचाप, तनाव, अवसाद में लाभ मिलता है। मन मे शांति मिलती है। नियमित अभ्यास करने वाला व्यक्ति अवचेतन मन के अनछुए भाग को भी छू जाता हैं।
ट्रस्ट प्रत्येक शनिवार एवम रविवार को ऑनलाइन योग सत्रों का नियमित आयोजन भी कर रहा हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari