Advertisement

तेलंगाना : भीषण सड़क हादसे में छह की मौत, चार घायल

अन्य
हैदराबाद। रंगारेड्डी जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पटानचेरु मंडल क्षेत्र के ओआरआर रिंग रोड पर एक कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुुंचाया। 
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में दस लोग सवार थे। यह सभी लोग झारखंड के निवासी हैं और  बेंगलुरु से आ रहे थे। मृतकों की पहचान कमलेश लोहारे, हरि लोहारे, विनोद भुहेर और पवन कुमार के रूप में की गई है। अन्य दो शव की पहचान अभी नहीं हुुई है। हादसे में अनिल, प्रमोद और आनंद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिला एसपी चंद्रशेखर रेड्डी ने बताया कि तेज रफ्तार के चलते दुर्घटना हुई है। पुलिस ने घायलों को पतांचेरू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari