Digha – शुक्रवार सुबह दीघा में केंद्रीय बल के एक जवान को गोली लगी अवस्था मे पाया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसका नाम वीरेंद्र सिंह था। हरियाणा CRPF की 131 अल्फा बटालियन का यह जवान, चुनाव ड्यूटी के लिए दीघा में था।
वह जो तटीय पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक कैंप में तैनात था। शुरुआती जांच से पता चलता है कि जवान ने खुद को गोली मार ली।
