सुपरस्टार रजनीकांत ने पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर बड़ा ऐलान किया है। रजनीकांत ने कहा है कि वो राजनीति में अब कदम नहीं रखेंगे। इस फैसले के साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी रजनी मक्कल मंद्रम को भी खत्म कर दिया है।
पार्टी खत्म करने के बाद रजनीकांत ने बताया है कि ये संगठन अब रजनी रसीगर नरपानी मंदराम के नाम से जनता की भलाई के लिए काम करेगा।
