Advertisement

डीआरआई ने जब्त किया 65 किलो सोना

देश

सोने की तस्करी के मामले में डीआरआई को ऑपरेशन गोल्ड रश के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीआरआई की टीम ने पटना और दिल्ली के बाद अब मुंबई में तस्करी कर लाई गई सोने की बड़ी खेप बरामद की है। सोने की इस खेप का कुल वजन 65.46 है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब साढ़े 33.40 करोड़ रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है कि यह खेप 394 बिस्कुट के शेप में है।

Advertisement

बताया गया कि विदेशी सोने की यह खेप डोमेस्टिक कोरियर कंसाइनमेंट के रूप में आ रहा है। इस सिंडीकेट का पीछा करते हुए इस टीम ने इस कंसाइनमेंट को सबसे पहले महाराष्ट्र के भिवाड़ी में ट्रैक किया। वहां टीम ने 19 सितंबर को कुल 19.93 किलो सोना जब्त किया। इसमें 120 बिस्कुट थे। 

लोकेशन से पकड़े गए दो और कंसाइनमेंट

डीआरआई भिवाड़ी वाले कंसाइनमेंट की जांच कर रही रही थी कि पता चला कि उसी कंसाइनर द्वारा दो और कंसाइनमेंट भेजे गए हैं। इसके बाद डीआरआई की टीम ने इन दोनों कंसाइनमेंट को भी बीच में ही रोक लिया गया। इसमें दूसरे कंसाइनमेंट को बिहार में रोका गया और दूसरे को दिल्ली में रोक कर पूरा माल बरामद किया है।

दूसरी खेप में 172 विदेशी मूल की सोने की छड़ें बरामद हुईं, जिनका वजन लगभग 28.57 किलोग्राम था और जिनकी कीमत लगभग 14.50 करोड़ रुपये थी। इसी तरह, तीसरी खेप को लॉजिस्टिक्स कंपनी के दिल्ली हब में इंटरसेप्ट किया गया और जांच की गई, जिसका वजन लगभग 16.96 किलोग्राम और कीमत करीब 8.69 करोड़ रुपए हैं।

 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari