Advertisement

आर्यन खान को नहीं मिली कोर्ट से राहत, खारिज हुई जमानत याचिका

महाराष्ट्र

आर्यन खान की जमानत याच‍िका खार‍िज कर दी गई है। कोर्ट ने ड्रग्स केस में अपना फैसला सुनाते हुए शाहरुख खान के बेटे की जमानत याच‍िका को खार‍िज कर द‍िया है।

Advertisement

 

अन्य दो आरोप‍ियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याच‍िका भी खार‍िज हो गई है। ड्रग्स केस में फंसे आर्यन की बेल अर्जी पिछले कई दिनों से अगली तारीख पर टाल दी जा रही थी। उम्मीद की जा रही थी कि बुधवार को आर्यन को बेल मिल जाएगी पर उनकी उम्मीदों पर कोर्ट ने पानी फेर दिया है।

 

आर्यन खान के वकील ने कहा कि अब वे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। मुंबई स्पेशल कोर्ट में जमानत याच‍िका खार‍िज होने के बाद अब वे आर्यन खान की बेल के लिए हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी देंगे।फिलहाल, आर्यन को आर्थर रोड जेल में कुछ दिन और जेल में रहना पड़ेगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari