breaking news

EB Raid – जरूरी सामानों के दाम में हो रही वृद्धि, कोलकाता के कई बाजारों में एनफोर्समेंट ब्रांच की छापेमारी

कोलकाता

EB Raid – जरूरी चीजों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चीनी और सरसों के तेल की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई थी।

उन्होंने निर्देश दिया कि कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी को काबू में रखने के लिए हर हफ्ते जागरूकता शिविर लगाए जाएं।

मुख्यमंत्री के बयान के बाद, एनफोर्समेंट ब्रांच के अधिकारियों ने कोलकाता के अलग-अलग बाजारों में छापेमारी शुरू कर दी है।

चीनी, खाने का तेल और सब्जियों जैसी जरूरी चीजों की कीमतें का पता लगाने कई बाजारों में पहुँचे हैं। वे जांच कर रहे हैं कि मूल्य थोक बाजार में बढ़े हैं या खुदरा बाजार में।

बुधवार सुबह एनफोर्समेंट ब्रांच (EB) के अधिकारियों ने श्यामबाजार, कोले मार्केट समेत कई जगहों का दौरा किया और दुकानदारों से बातचीत की।

Share from here