प्रवर्तन निदेशालय ने आखिरकार संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया है। ED ने आधी रात यानी 12 बजे संजय राउत की गिरफ्तारी की।
संजय राउत की गिरफ्तारी के बारे में भाई सुनील राउत ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईडी संजय राउत से डरती है, इसलिए गिरफ्तार कर लिया है।
संजय राउत को सोमवार दोपहर लंच के बाद पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, संजय राउत के घर से ईडी ने 11.50 लाख रुपये भी जब्त किये है। वहीं ईडी के सीनियर ऑफिसर भी देर रात दिल्ली से मुंबई पहुंच गए हैं। संजय राउत से पूछताछ की जा रही है।