Advertisement
Weather update

Weather Update – निम्न दबाव का असर, कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान

कोलकाता बंगाल

Weather update – मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, झारखंड और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र पर सक्रिय है।

Advertisement

Weather Update

इसके अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है।

इसके कारण 2 सितंबर की सुबह 08:30 बजे तक कोलकाता, बांकुड़ा, हावड़ा, हुगली, पूर्व व पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और पुरुलिया जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) होने की प्रबल संभावना है।

पूर्व मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से, तथा बाकी जिलों में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान और बिजली चमकने के साथ हवाएं चल सकती हैं।

Weather Update – 2 से 3 सितंबर बीरभूम, पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान में भारी बारिश (7-11 सेमी) का अलर्ट है।

उत्तर बंगाल में 1 से 3 सितंबर तक जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, मालदा, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कूचबिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

3 सितंबर को जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेमी) हो सकती है। 4 से 6 सितंबर कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari