Advertisement
breaking news

ED Raid – कोलकाता में दो कारोबारियों के घर ईडी की छापेमारी

कोलकाता

ED Raid – सोना पप्पू मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर शहर में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है।

Advertisement

ED Raid

रविवार को कोलकाता के दो प्रमुख कारोबारियों के घरों पर जांच एजेंसी ईडी की टीम तलाशी अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार, आनंदपुर स्थित अर्बन टावर-3 में कारोबारी कल्याण शुक्ला के आवास पर ईडी की टीम छानबीन कर रही है।

वहीं दूसरी ओर अलीपुर में व्यवसायी संजय कानोरिया के घर पर भी तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों के मुताबिक, जय कामदार के व्हाट्सऐप अकाउंट की जांच के दौरान कई अहम चैट्स हाथ लगी हैं।

इन्हीं चैट्स के आधार पर ईडी ने इन दोनों कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। ईडी की इस कार्रवाई से शहर के व्यावसायिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari