breaking news

ED Raid TMC MP – तृणमूल सांसद नदीमुल हक के ऑफिस पर ईडी रेड

कोलकाता

ED Raid TMC MP – एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने आज सुबह-सुबह ही छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ED Raid TMC MP

ईडी अधिकारियों ने तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नदीमुल हक के पार्क सर्कस स्थित ऑफिस पर छापा मारा।

ED ने उर्दू अखबार ‘अखबार-ए-मशरिक’ के ऑफिस पर छापा मारा। केंद्रीय वाहिनी ने पूरे इलाके को घेर लिया है और ED अधिकारियों ने मुख्य गेट को बंद कर दिया है ताकि कोई अंदर आ-जा न सके।

नदीमुल हक इस उर्दू अखबार के डायरेक्टर हैं।शुरुआती खबरों के मुताबिक, एजेंसी गैर-कानूनी वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में अखबार के ऑफिस पहुंची है।

यह अखबार कोलकाता के अलावा कुछ अन्य राज्यों से भी नियमित रूप से प्रकाशित होता है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में भी सांसद के घर ईडी पहुँची है।

Share from here