शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त प्राथमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के करीबी तापस मंडल को ईडी ने फिर तलब किया है। 2 नवंबर को उन्हें तलब किया गया है। उन्हें सभी दस्तावेज और जानकारी के साथ जाने को कहा गया है। इससे पहले तापस 20 अक्टूबर को ईडी कार्यालय में पेश हुए थे।
