Advertisement
breaking news

Election – चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल – तमिलनाडु में 865 करोड़ की नकदी-ड्रग्स जब्त

बंगाल

Election – पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अबतक 865 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध नकदी, शराब, ड्रग्स व मुफ्त सामान जब्त किया है।

Advertisement

Election

आयोग ने बताया कि दोनों राज्यों में 5,011 से अधिक (पश्चिम बंगाल में 2,728 और तमिलनाडु में 2,283) फ्लाइंग स्क्वाड टीमें (एफएसटी) तैनात की गई हैं।

इसके अलावा, विभिन्न स्थानों पर अचानक नाकेबंदी करने के लिए 5,363 से अधिक (पश्चिम बंगाल में 3,142 और तमिलनाडु में 2,221) स्थैतिक निगरानी टीमें (एसएसटी) भी तैनात की गई हैं।

आयोग ने बताया कि बंगाल में 427 करोड़ रुपये की जब्तियां हुई हैं, जिसमें नकद, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुएं और मुफ्त सामान शामिल हैं।

इसमें नकद 21 करोड़, शराब की मात्रा (लीटर में) – 31,94,621, शराब का मूल्य 81 करोड़, मादक द्रव्‍य का मूल्य – 100 करोड़, कीमती धातु (करोड़ रूपये) – 54 करोड़, मुफ्त उपहार/ अन्य – 172 करोड़।

तमिलनाडु में 438 करोड़ रुपये की जब्तियां हुई हैं, जिससे कुल मिलाकर 865 करोड़ रुपये का आंकड़ा बनता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari