Advertisement
breaking news

Womens Reservation Bill – महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज भाजपा का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

देश

Womens Reservation Bill – नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम संसद में पास न होने के बाद भाजपा आक्रामक रूप से विपक्ष को घेरने में जुटेगी।

Advertisement

Womens Reservation Bill

अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए संविधान संशोधन बिल की हार के विरोध में बाद बीजेपी बड़े स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी में है। इस विरोध प्रदर्शन में एनडीए के बाकी दल भी हिस्सा लेंगे।

बीजेपी महिला सांसदों ने शुक्रवार को ही मकर द्वार पर कांग्रेस पार्टी हाय-हाय के नारे लगाए थे। वहीं, अब पार्टी शनिवार 18 अप्रैल से देशभर में कई प्रदर्शन आयोजित करेगी।

अमित शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने के लिए कांग्रेस, टीएमसी पर निशाना साधा।

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि आज लोकसभा में बहुत अजीब दृश्य दिखा।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी ने पारित नहीं होने दिया। महिलाओं को 33% आरक्षण देने के बिल को गिरा देना, उसका उत्साह मनाना और जयनाद करना सचमुच निंदनीय और कल्पना से परे है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari