breaking news

Engineering Student Death : हल्दिया में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, बिहार…

बंगाल

Engineering Student Death – हल्दिया के एक प्राइवेट कॉलेज में इंजीनियरिंग के एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।

Engineering Student Death

मृतक छात्र का नाम आदित्य रॉय था। उसकी करीब 20 वर्ष थी और वह इंजीनियरिंग का फर्स्ट ईयर का छात्र था।

बताया जा रहा है कि आदित्य बिहार के पटना का रहने वाला था। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी मौत कॉलेज हॉस्टल में हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मौत की वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जांच अधिकारी दूसरे छात्रों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। इस घटना से पूरे कॉलेज कैंपस में चिंता का माहौल है।

Share from here