Fake Doctor – फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर वेस्ट बंगाल मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन हासिल करने वाले दो सरकारी डॉक्टरों की नौकरी खत्म कर दी गई है।
Fake Doctor
उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि धोखाधड़ी कर फर्जी मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करके वेस्ट बंगाल मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन लिया और मेडिकल ऑफिसर के तौर पर सरकारी पदों पर काम किया।
साउथ 24 परगना ज़िला स्वास्थ्य विभाग ने यूनुस हसन नाम से प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है।
इसी तरह, उत्तम माइती पर भी नकली मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के आधार पर वेस्ट बंगाल मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन हासिल करने का आरोप है।
Share from here
