Advertisement
breaking news

Entally – फ्लैट से वृद्धा का शव बरामद

कोलकाता

Entally – इंटाली में एक फ्लैट से वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया है। पता चला है कि महिला अकेली रहती थी।

Advertisement

Entally

महिला का बेटा बाहर रहता था। मृतका का नाम रेखा साहा (57) है। वह 47 सी पॉटरी रोड में रहती थी। वृद्ध महिला का एक बेटा और एक बेटी है।

बेटा यूएसए में काम करता है और बेटी की शादी बिहार में हुई है। शनिवार को पड़ोसियों ने जब आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला।

तभी उन्हें शक हुआ। एंटाली थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ घर मे प्रवेश किया तो महिला को अचेत अवस्था मे पाया।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के पीछे का कारण जानने के लिए पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari