Advertisement
breaking news

Pakistan Afghanistan agree to immediate ceasefire – पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तत्काल युद्धविराम पर सहमति

विदेश

Pakistan Afghanistan agree to immediate ceasefire – कतर के विदेश मंत्रालय ने आज सुबह घोषणा की कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

Advertisement

Pakistan Afghanistan agree to immediate ceasefire

कतर के दोहा में आयोजित वार्ता के दौरान दोनों देशों ने तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच युद्धविराम की मध्यस्थता तुर्की ने की थी।

कतर ने कहा कि दोनों पक्ष आने वाले दिनों में और बैठकें करने पर सहमत हुए हैं ताकि युद्धविराम स्थायी रहे और इसे सही तरीके से लागू किया जा सके।

यह शांति वार्ता हाल के युद्ध जैसे हालातों के बाद हुई है। इस स्थिति में दोनों देशों के कई लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से दोनों देशों के बीच सबसे गंभीर टकराव है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari