Advertisement

पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट,14 घायल

अन्य

उदालगुड़ी। शनिवार देर शाम उदालगुड़ी जिले के हरिसिंगा में एक ट्रेन में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 14 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, हरिसिंगा में 15815 नंबर की कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन के कोच नंबर-4 में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ। विस्फोट के चलते 14 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट के चलते ट्रेन हरसिंगा में खड़ी है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने आशंका जताई है कि विस्फोट संभवतः ट्रेन में पहले से ही रखा गया था। धमाके की सूचना के बाद डीआईजी अनुराग अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। विस्फोट की घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *