Advertisement

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश का निधन

विदेश

लॉस एंजेल्स। पूर्व राष्ट्रपति जार्ज एच डब्ल्यू बुश का 94 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। वह अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति थे।
उल्लेखनीय है कि उनकी 73 वर्षीय पत्नी बारबरा बुश का गत अप्रैल में निधन हो गया था। इसके बाद वह रुधिर में संक्रमण के कारण गंभीर रूप से अस्वस्थ हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनके बड़े बेटे जॉर्ज डब्ल्यू अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति बने थे। मिलटन, मैसाचुटेस में जन्में बुश सबसे छोटी आयु में नौसेना में पायलट बने और दूसरे विश्व युद्ध में भाग लिया। जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनके पिता उच्चतम व्यक्तित्व के धनी थे, जिन पर उन्हें और उनके परिवार को ही नहीं, पूरे विश्व को नाज था। रिपब्लिकन नेता जार्ज एच डब्ल्यू बुश ने केनेबंक्पॉर्ट, मेन में 12 जून 2018 में 94वां जन्म दिवस मनाया था। इस आयु तक पहुंचने वाले वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *